तीरंदाजी World Cup में निशाना लगाएगी बिहार की बेटी अंशिका, सीनियर टीम में हुआ चयन

216
World Cup
तीरंदाजी World cup में निशाना लगाएगी बिहार की बेटी अंशिका, सीनियर टीम में हुआ चयन
Advertisment

बिहार की बेटी अंशिका कुमारी आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए हुई चयनित

पटना: बिहार में राज्य सरकार की तरफ से खेल को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में खेल के क्षेत्र में विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान करने की दिशा में भी राज्य सरकार काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार खिलाड़ियों को भी हर सुविधा प्रदान कर रही है। बिहार की बेटी अंशिका कुमारी का आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है।

Advertisment

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि बिहार की बेटी अंशिका देश की प्रतिष्ठित तीरंदाजी खिलाडियों दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत के साथ भारतीय टीम का गौरव बढ़ा रही हैं। अंशिका कुमारी का राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम में चयन बिहार के अन्य खिलाडियों को बहुत प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाला है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna Airport का नया टर्मिनल होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, PM मोदी…
World Cup World Cup World Cup

World Cup

Advertisement