भव्य होगी Republic Day परेड, 15 विभाग दिखायेंगे अपनी मनमोहक झांकियां

पटना: आगामी 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर देश भर में तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। गांधी मैदान में 11 जनवरी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है और आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इस दौरान गांधी मैदान में समारोह की तैयारी की जा रही है तो दूसरी तरफ परेड की भी तैयारी और पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में कई झांकियां निकाली जाएगी।

जिला प्रशासन की तरफ से जारी सूचना के अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में कुल 15 झांकियां निकाली जाएगी। झांकी के कलाकार भी अपनी तैयारी जोरशोर से कर रहे हैं। झांकियों का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को गांधी मैदान में ही किया जायेगा। झांकियों के प्रदर्शन के लिए सभी विभाग ने अपने अपने नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किये हैं। झांकियों की प्रदर्शनी के लिए भी सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि झांकियों की ऊंचाई अधिकतम 15 फीट होनी चाहिए।

झांकी प्रदर्शित करने वाले विभाग और उनकी थीम

  1. मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का थीम नशामुक्त बिहार खुशहाल परिवार होगा।
  2. नगर विकास एवं आवास विभाग का थीम पिंक टॉयलेट रहेगा।
  3. उद्योग विभाग का थीम बढ़ता निवेश, बढ़ता रोजगार होगा।
  4. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का थीम पशु चिकित्सा बस एक कॉल की दूरी पर होगा।
  5. महिला एवं बाल विकास निगम (समाज कल्याण विभाग) का थीम महिला सशक्तिकरण नीति होगा।
  6. बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का थीम पशु गतिविधियों से उद्यमी बनती जीविका दीदियां होगा।
  7. कृषि निदेशालय अपनी झांकी में मखाना देश का सुपरफुड दिखायेगा।
  8. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का थीम अटल कला भवन होगा।
  9. भवन निर्माण विभाग अपनी झांकी में  बापू टावर प्रदर्शित करेगा।
  10. सहकारिता विभाग पैक्सों में व्यावसायिक विविधिकरण (PACS As One Centre) दिखायेगा।
  11. विधि विभाग का थीम अनुच्छेद-39-ए के तहत निःशुल्क विधि सहायता होगा।
  12. पर्यटन विभाग  की ओर से रामायण सर्किट की झांकी दिखेगी।
  13. खेल विभाग की तरफ से परिश्रम से पदक तक प्रदर्शित किया जायेगा।
  14. शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो साकार, आगे बढ़ता रहे बिहार प्रदर्शित करेगा।
  15. स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवा बढ़ा डिजिटलीकरण की ओर। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना अंतर्गत भव्या तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत स्कैन एवं शेय दिखायेगा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    UGC NET की 15 जनवरी की परीक्षा स्थगित, ये है वजह…

Republic Day Republic Day Republic Day Republic Day Republic Day

Republic Day

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img