Advertisment

मुखिया के दबंगई के खिलाफ रोजगार सेवकों ने DM को दिया आवेदन

नवादा : नवादा में एक मुखिया ने दबंगई दिखाते हुए अपने ही पंचायत के रोजगार सेवक के साथ जमकर मारपीट किया है। मारपीट में पंचायत रोजगार सेवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इस संदर्भ में दर्जनों पंचायत रोजगार सेवक के लोगों ने सुरक्षा के साथ न्याय का गुहार लगाया है। यह घटना जिले के मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुर सराय पंचायत में हुई है, जहां मुखिया राकेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पंचायत रोजगार सेवक पर लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया है।

इस संदर्भ में जख्मी रोजगार सेवक प्रवीण कुमार ने बताया कि मैं इंदिरा आवास एवं मनरेगा के कार्य से अपने पंचायत के गांधी नगर गया हुआ था, जहां मुझे कुछ योजनाओं का सर्वे करना था। मेरे स्थल पर पहुंचने के पूर्व से ही मुखिया राकेश कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां उपस्थित थे। जब मैं अपना कार्य करना प्रारम्भ किया, तो मुखिया द्वारा मुझे रोक दिया गया। मुखिया ने कहा कि तुम्हे अपने मन से कुछ नहीं करना है, मैं जो कहूंगा वहीं करना है। इसी बात को लेकर दोनो में तूं-तूं मैं-मैं होने लगा।

यह भी देखें :

सेवक ने कहा कि मुखिया ने अपने सहयोगियों के साथ मुझे कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई किया है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे गले में रहे मोफलर से मेरे गले को घोट कर मुझे जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने अपने शरीर में पहनें कपड़े को उतार कर दिखाते हुए कहा कि मुखिया के मनमाफिक कार्य नहीं करने के कारण मुझे जान से मारने का प्रयास किया। उनके पूरे शरीर में लाठी डंडे से पिटाई का निशान मौजूद था। रोजगार सेवक प्रवीण कुमार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाया है।

यह भी पढ़े : मालिक व कर्मी हुए सख्त, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...