Commercial Advertisment

NCP (पवार) गुट का कार्यालय जबरन कराया गया खाली, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘मुस्लिम हूं इसलिए…’

पटना: राजधानी पटना में स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रदेश कार्यालय को भवन निर्माण विभाग ने जबरन खाली करवा लिया है। बताया जा रहा है कि एनसीपी(शरद पवार) गुट का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने के बाद कार्यालय खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने कई बार नोटिस दिया था। बार बार नोटिस देने के बावजूद कार्यालय खाली नहीं करने पर गुरुवार को भवन निर्माण विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंच कर जबरन कार्यालय खाली करवाया। टीम ने कार्यालय से सारा सामान बाहर निकाल दिया।

इस मामले में एनसीपी (पवार) के प्रदेश अध्यक्ष ने मनमाने ढंग से कार्यालय खाली करवाने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मो राहत कादरी ने कहा कि हमें कोई नोटिस नहीं दी गई। कहीं से मुझे पता चला था कि हमारा कार्यालय खाली करवाया जा सकता है तो मैंने पटना के जिलाधिकारी से बात भी की थी। जिलाधिकारी ने मुझे आश्वासन दिया था कि कोई हल निकाला जायेगा। अब अचानक आज पुलिस बल के साथ टीम कार्यालय खाली करवाने पहुंची है और जब मैं जिलाधिकारी को फोन कर रहा हूं तो वे मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं।

एनसीपी (पवार) गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान मुस्लिम कार्ड खेलने की भी कोशिश की और कहा कि प्रदेश में सिर्फ एनसीपी (पवार) गुट में ही मुस्लिम प्रदेश अध्यक्ष हैं इसलिए हमें जान बुझ कर परेशान किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि भवन निर्माण विभाग ने अंतिम बार 10 जनवरी को कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन भवन खाली नहीं किये जाने कारण भवन निर्माण विभाग के अनुरोध पर जिला पुलिस बल को कार्यालय खाली करने के लिए भेजा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    जीतन राम मांझी ने Bihar में इतनी सीटों पर ठोका दावा, कहा ‘कार्यकर्ताओं की मांग…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

NCP NCP NCP NCP

NCP

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...