SP ने इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल के लिए …

जमुई: गुरुवार को जमुई पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार आनंद ने झाझा अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीपीओ राजेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिन्हा, और एसएचओ संजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिए और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सख्ती बरतने का भी निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। लंबित मामलों की गहनता से जांच सुनिश्चित करें और हर मामले में ठीक ढंग से जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की दिशा में लग जाएँ। इस दौरान एसपी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के मामले में भी कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया।

एसपी ने बैजला गांव के बेंगू यादव की संदिग्ध मौत के मामले में कहा कि पुलिस टीम इस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। यदि हत्या का मामला सिद्ध होता है तो अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी मुकेश कुमार आनंद का यह निरीक्षण झाझा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया। स्थानीय जनता को भी उम्मीद है कि इन प्रयासों से क्षेत्र में अपराध और अन्य समस्याओं पर नियंत्रण होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Land के एक टुकड़े के लिए भाई बना हैवान, छोटे भाई की…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

SP SP SP

SP

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...