Saif Ali Khan stabbing case: आरोपी 24 जनवरी तक भेजा गया पुलिस हिरासत में

Saif Ali Khan stabbing case: खबर मुंबई से है। सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी को मुंबई की एक अदालत ने 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी को मुंबई पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे बांद्रा की हॉलिडे कोर्ट में पेश किया था।

Saif Ali Khan stabbing case: सैफ को छह जगह मारा चाकू

बता दें कि, अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की तड़के मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके आलीशान अपार्टमेंट में चोरी के लिए घुसे एक व्यक्ति ने कई बार चाकू मारा था। डॉक्टरों के मुताबिक, देर रात 2 बजे के आसपास हुई इस घटना में सैफ अली खान को चाकू से छह चोटें आईं, उन्हें शहर के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई।

Saif Ali Khan stabbing case: आरोपी गिरफ्तार

रविवार सुबह पुलिस ने कहा कि उन्होंने ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड पर हीरानंदानी एस्टेट से हमलावर को पकड़ लिया है। पुलिस ने कहा कि हमलावर की पहचान बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है, जो अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ है और उसने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया है।

पुलिस ने आगे दावा किया कि वह व्यक्ति बांग्लादेश के झलोकाटी का रहने वाला है और पांच महीने से अधिक समय से मुंबई में रहकर छोटे-मोटे काम कर रहा था। हालांकि आरोपी का वकील ने दावा किया कि पुलिस के पास उनके मुवक्किल की बांग्लादेशी नागरिकता के संबंध में कोई सबूत नहीं है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...