Advertisment

Gaya में किशोर ने मासूम के शरीर पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, फिर…

गया: गया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग किशोर ने 6 वर्षीय मासूम को पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की। इस दौरान मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गया के महकार थाना क्षेत्र की है जहां एक महकार थाना में पदस्थापित एक चौकीदार के 12 वर्षीय बेटे ने किसी बात पर पड़ोस के 6 वर्षीय बच्चे के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में आग को बुझाया और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। मामले में केवाड़ी मुरारपुर टोला निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनका 6 वर्षीय बेटा रॉकी कुछ सामान खरीदने के लिए चौकीदार के दुकान पर गया था। उस वक्त दुकान पर चौकीदार का बेटा बैठा था जिसकी कुछ बहस बच्चे से हो गई। इसी दौरान किशोर ने दुकान में बेचने के लिए रखा पेट्रोल बच्चे के शरीर पर फेंक कर माचिस जला दी। माचिस जलाते ही बच्चे के शरीर में आग लग गई।

आनन फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग बुझाया और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जहां गंभीर हालत में बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस को मिली लेकिन पीड़ित बच्चे के परिजनों ने किसी भी तरह का मामला दर्ज करवाने की जगह पुलिस अधिकारियों के समक्ष समझौता करने की बात कही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बदमाशों ने Kidnap कर युवक को मारी गोली फिर इलाज करवा कर पहुंचा दिया घर

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...