Advertisement
Advertisement

Dhanbad: भव्यता के साथ बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Dhanbad: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की आज धनबाद में प्रतिमा का अनावरण काफी भव्य तरीके से हुआ। इस दौरान चार विधायक इस प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल हुए। सबसे पहले समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पीएन सिंह के हाथों दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंम किया गया।

Dhanbad: कार्यक्रम में चार विधायक हुए मंचासीन

मंच पर मुख्य अतिथि के अलावे विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह, विधायक श्वेता सिंह, विधायक श्रेयसी सिंह, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, अनुपमा सिंह समेत कई गणमान्य मंचासीन हुए। जमुई की विधायक अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्रेयसी सिंह इंटरनेशनल कॉमनवेल्थ गेम के शूटिंग इवेंट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली गोल्डन गर्ल के नाम से भी प्रचलित हैं। आज एक साथ एक मंच पर दोनों बहने बोकारों विधायक श्वेता सिंह और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की उपस्थिति से वीर कुंवर सिंह नगर वासी काफी उत्साहित थे।

Dhanbad: वीर कुंवर सिंह कुशल सेना नायक

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पी एन सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक तथा अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि, धनबाद के वीर कुंवर सिंह नगर में इस प्रतिमा को स्थापित करने में वीर कुंवर सिंह नगर वासियों के सहयोग से किया गया है। चंदन नगर में प्रतिमा निर्मित की गई थी।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Pakur Canal Encroachment Case: किसानों की सिंचाई पर संकट, सरकारी नहर...

Pakur Canal Encroachment Case: पाकुड़ सदर प्रखंड के चाँचकी से चांदपुर बॉर्डर तक करीब सात किलोमीटर लंबी सरकारी सिंचाई नहर और उससे जुड़ी जमीन...

Pankaj Mishra JMM Borio Visit: बोरियो दौरे पर पंकज मिश्रा का...

Pankaj Mishra JMM Borio Visit: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के...

Manish Kashyap Anushka Sharma Meeting: मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा की...

Manish Kashyap Anushka Sharma Meeting: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई...