मौसमी मिजाज में लगातार बदलाव, दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक दिखेगा असर

डिजिटल डेस्क : मौसमी मिजाज में लगातार बदलाव, दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक दिखेगा असर। चालू जाड़े में मौसमी मिजाज फिर बदलाव के मूड में है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में यही संकेत है। बताया गया है कि बदले मौसमी मिजाज का असर दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक देखने को मिलेगा।

बीते दो दिनों से मैदानी इलाकों में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से मौसम बिगड़ सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी क्रम में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 3 दिन के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं तापमान की बात करें तो ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में 23 जनवरी से थोड़े सुधार का पूर्वानुमान है।

दिल्ली -यूपी में बदलते मौसम मिजाज में रहें सावधान…

दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी में मौसम में हो रहे बदलाव से लोग खासे परेशान हैं। बीत दिनों से वह कोहरा, शीतलहर, बारिश और सर्दी का सामना कर रहे हैं। बदलते मौसम से लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अब एक बार फिर से दिल्लीवासी बारिश और आंधी का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं।

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश होगी, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गुरुवार को आसमान में सामान्यत बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की संभावना बनी हुई है।

बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

ठंड में अलाव तापते लोग।
ठंड में अलाव तापते लोग।

यूपी – बिहार में फिर से घने कोहरे वाले हालात के संकेत…

इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार सुबह की बुलेटिन में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 22 और 24 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

23 जनवरी को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। 22 से 24 जनवरी को राजस्थान और ओडिशा में, 24 से 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 22-26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।

कोहरे के असर को दर्शाती तस्वीर।
कोहरे के असर को दर्शाती तस्वीर।

बिहार के सभी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी…

बिहार में इस साल ठंड ने मौसम विभाग को भी छका रखा है। मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करता है और ठंड उस पूर्वानुमान को ही ध्वस्त कर देती है। 19 जनवरी को मौसम विभाग ने 21 जनवरी के लिए अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान दिया था। लेकिन पारा अचानक ऐसा लुढ़का कि पटना में अधिकतम तापमान 20 डिग्री को भी नहीं छू पाया।

घने कोहरे की तस्वीर
घने कोहरे की तस्वीर

सिर्फ पटना ही नहीं, कमोबश ज्यादातर जिलों में 21 जनवरी को अचानक से घने कोहरे ने राज्य को अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग ने सैटेलाइट की तस्वीर जारी कर लोगों को बताया कि ताजा हाल क्या है। इसके बाद 22 जनवरी की भोर में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।

यही नहीं, इन जिलों के अलावा भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img