2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा गांव के पास प्राइवेट स्कूल के सामने दो ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पटना से बाढ़ की ओर आ रहा ट्रक चालक नशे में था जिसे गंभीर चोट लगी है। डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों चालक को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ इलाज हेतु लाया गया। वहीं दोनों वाहन सड़क के बीच में खड़ी है, जिसमें तेज रफ्तार वाहन से कोई और दुर्घटना भी हो सकती है। हालांकि बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है।

नालंदा जिला के कतरी सराय निवासी चालक सुभाष कुमार (30) ने बताया कि वह जमुई से पटना जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। ट्रक के मालिक को भी टक्कर होने की सूचना दे दी गई है। वहीं दूसरा चालक पटना के अमरजीत कुमार (28) वर्ष गंभीर नशे की हालत में था। वह इतने नशे में था कि कैमरे पर घटना की सही जानकारी छुपा रहा था। पहले उसने सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक होने की बात नहीं स्वीकार की। वह घटना से बचने के लिए डायल 112 के सामने भी उनके द्वारा अस्पताल नहीं लाने की बात कह रहा था।

यह भी देखें :

एएसआई इंद्रदेव यादव ने बताया कि दो ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक चालक नशे में था जिसे गंभीर चोट लगी है। वहीं दूसरे चालक को हल्की चोट लगी है। दोनों ट्रैकों के परखच्चे उड़ गए हैं। प्रथम दृष्टया चालक नशे की हालत में पटना से बाढ़ की ओर आ रहा था। जिसने सामने से आ रही ट्रक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े : चोरों ने समिति में सरकारी अनाज से भरे ट्रक पर किया हाथ साफ

विकाश कुमार की रिपोर्ट 

JSSC CGL 2023: हाईकोर्ट ने 99 अधिकारियों को राहत दी, नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 से नियुक्त 99 अधिकारियों को राहत देते हुए हटाने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी।...

JSSC Recruitment Scam: 12 से 25 लाख में पास कराने का...

 JSSC परीक्षा घोटाले की CID जांच में अभ्यर्थियों से 12 से 25 लाख रुपये लेकर पास कराने के दावे सामने आये हैं। 1932 सफल...

Jharkhand Weather Alert: 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट,...

 झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का...