Bokaro : खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और उड़ा ले गए लाखों के कीमती सामान…

Bokaro : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के नर्करा गांव में मंगलवार की सुबह चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई। चोरों ने एक घर में धावाल बोलते हुए लाखों के सामान लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और चोरों का सुराग जुटाने में लग गई है।

ैबब min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro : 15 लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, चंद्रपुरा से धराया… 

घटना के वक्त कोई नहीं था घर पर

मकान मालिक चंद्र मोहन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी अलमीरा, जिसमें कीमती सामान और जेवरात रखे हुए थे, टूटी हुई मिली और कुल मिलाकर लगभग 4-5 लाख रुपये का सामान गायब हो चुका था। रविवार को परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे और जब वे हावड़ा बोकारो से घर लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।

Bokaro : चोरी के बाद घर में बिखरा सामान
Bokaro : चोरी के बाद घर में बिखरा सामान

Bokaro : घर की खिड़की और ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

जब वे घर के अंदर घुसे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर की खिड़की काटी और ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक ने अनुमान जताया कि यह चोरी रविवार रात या सोमवार रात के बीच हुई होगी। जैसे ही उन्होंने यह स्थिति देखी, उन्होंने तुरंत बालीडीह थाना को सूचित किया।

Bokaro : मामले की जानकारी देता भुक्तभोगी
Bokaro : मामले की जानकारी देता भुक्तभोगी

ये भी पढ़ें- ACB Raid : नामकोम अंचल के राजस्व कर्मी राजेश कुमार के कई ठिकानों पर एसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई अहम दस्तावेज लगे हाथ…

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। चंद्र मोहन साहू का बेटा हजारीबाग में रहता है उसके लौटने के बाद ही मामले की जांच पूरी तरह से की जाएगी। इस प्रकार की घटनाओं से स्थानीय समुदाय में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...