रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: स्टेशन रोड के होटलों पर होल्डिंग टैक्स जांच, संचालकों को नोटिस जारी

रांची:  नगर निगम की टीम ने बुधवार को सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में होल्डिंग टैक्स की जांच की। जांच के दौरान होटल शांति, होटल उजाला, होटल ऊषा किरण और होटल अशोका के संचालकों द्वारा 2016 से अब तक 15 डिजिट होल्डिंग टैक्स नहीं लिया गया था। स्व-कर निर्धारण के लिए नोटिस जारी होने के बावजूद संचालकों ने अब तक टैक्स का भुगतान नहीं किया।

  • होटल रमण पैलेस: जांच में पाया गया कि दो फ्लोर व्यावसायिक उपयोग में थे, लेकिन टैक्स आवासीय दर पर भुगतान किया जा रहा था। निगम ने मापी के बाद संचालक को डिमांड जारी किया।
  • होटल स्टेलर: अगस्त 2024 से शुरू हुए इस होटल की मापी की गई और स्व-कर निर्धारण के निर्देश दिए गए।
  • गुरुद्वारा परिसर: स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के भूतल पर संचालित 10 दुकानों का होल्डिंग टैक्स “नो प्रॉफिट नो लॉस” के तहत निर्धारण करने का आदेश दिया गया।

सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार ने सभी होटल संचालकों और दुकानदारों को जल्द से जल्द होल्डिंग टैक्स जमा करने और व्यवसायिक भवनों के लिए कमर्शियल होल्डिंग टैक्स लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम की अपील: निगम ने निवासियों से समय पर होल्डिंग टैक्स और व्यापारिक लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की अपील की है। नियमों का पालन न करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता, पीएमयू और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...