सरकार का खाता फ्रीज होने पर सम्राट ने कहा- जल्द होगा ठीक

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती मनायी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई मंत्री व विधायक ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों के बिल अटके हुए हैं। बिहार सरकार का खाता फिलहाल फ्रीज हो गया है।

इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तुरंत इसको ठीक करने का काम किया जा रहा है। अगले एक सप्ताह में स्मूथली सभी का पेमेंट हो जाएगा। प्रक्रिया है पूरा बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था लागू किया गया है। 31 जनवरी से पहले पूरी व्यवस्था को ठीक कर ली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लगातार आते हैं उनका बिहार का लगातार दौरा हो रहा है। फरवरी में आ रहे हैं और कई नई चीजों का सौगात देंगे। बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर सम्राट ने कहा कि कोई भी हो सीधा कार्रवाई किया जाएगा।

आज हमलोग कर्पूरी ठाकुर को कर रहे हैं याद – विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कहा कि आज उनको हम लोग याद कर रहे हैं। उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और हमलोग उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी से और हमलोग काम करेंगे तब उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मोकामा में हुई गोलीबारी की घटना पर कहा कि कानून का राज स्थापित है और छोटी-मोटी घटनाओं पर सरकार कार्रवाई करती है।

Vijay Sinha 2 22Scope News
आज हमलोग कर्पूरी ठाकुर को कर रहे हैं याद – विजय सिन्हा

कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर मुख्यमंत्री चल रहे हैं – लेसी सिंह

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे हैं। उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उनके नीतियों को लागू कर रहे हैं। उनके अनुवाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। बिहार में बिगड़ते कानून-व्यवस्था पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन देख रही है कहीं भी कोई घटना होती है। स्पष्ट ढंग से कार्रवाई करती है। हमारी सरकार का कहीं भी हस्तक्षेप नहीं है। पुलिस प्रशासन को खुली छूट है। विपक्ष के नेता क्या कहते हैं नहीं कहते हैं उनके राज में क्या होता था। बिहार के लोग जानते हैं। उस समय कानून का राज नहीं था। आज तो कानून का राज है। चाहे आम लोग हो चाहे वीआईपी हो। हमारी सरकार में सबके लिए कानून बराबर है। कानून संवत सब पर कार्रवाई होगी।

यह भी देखें :

Mantri Lesi SINGH 22Scope News
कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर मुख्यमंत्री चल रहे हैं – लेसी सिंह

कर्पूरी ठाकुर को पूरे देश भर के लोग इनको याद कर रहे हैं – प्रेम कुमार

जननायक कपूरी ठाकुर की जन्म जयंती के मौके पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जन-जन के नेता कपूरी ठाकुर की हम लोग जयंती मना रहे हैं। पूरे देश भर के लोग इनको याद कर रहे हैं। कपूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे इसके साथ एक बार डिप्टी सीएम रहे। केंद्र की सरकार ने कपूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा। वहीं लालू प्रसाद यादव और प्रशांत किशोर की ओर से जयंती मनाई जाने को लेकर कहा कि सभी लोगों की आजादी है। कपूरी ठाकुर को जितना एनडीए की सरकार ने मान और सम्मान दिया उतना किसी ने नहीं दिया।

Prem Kumar 22Scope News
कर्पूरी ठाकुर को पूरे देश भर के लोग इनको याद कर रहे हैं – प्रेम कुमार

यह भी पढ़े : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...