Dhanbad : धनबाद में धनसार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक निजी स्कूल के छात्रो के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। इस घटना में तीन बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Dhanbad : पुराने विवाद में हुई चाकूबाजी
मामला धनसार थाना क्षेत्र के मनईटॉड माड़ी गोदाम के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रों के दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस दौरान आज एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष के छात्रों पर अचानक कैंची और चाकू से हमला कर दिया और जमकर मारपीट करने लगे। इस घटना में तीन छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए।
मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गंभीर रुप से घायल छात्रों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Highlights


















