Siwan में संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस महकमे में हड़कंप

सिवान: बड़ी खबर सिवान से है जहां एक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई वहीं एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से बीमार मजदूर को इलाज के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी थी जिसके बाद एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तबियत बिगड़ गई। घटना सिवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली की है।

बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक मजदूर की पहचान पश्चिम चंपारण जिला के नरईपुर निवासी वीरेंद्र सहनी के रूप में की गई जबकि बेहोश मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर मथौली बाजार निवासी देव सहनी के रूप में की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। आनन फानन में वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि जहरीली शराब से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मृतक मजदूर के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों गांव में जा कर कहीं पर जहरीली चीजों का सेवन कर वापस आया था। अचानक एक की मौत हो गई जबकि दूसरा बेहोश हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराजगंज एसडीपीओ, एसडीओ समेत पुलिस बल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।

फिलहाल पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाने में जुट गई है। मामले में अभी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में सरकार लगातार कर रही है विकास, राज्यपाल ने झंडोत्तोलन के बाद कहा…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट
Siwan Siwan Siwan Siwan

Siwan

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img