पटना : बिहार में ठंड के साथ-साथ कोहरे का सितम जारी है। पटना मौसम विभाग ने आज यानी 27 जनवरी को राज्य के आठ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 जिलों में सामान्य मौसम रहने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में सात से 5.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने वाली है, जिससे रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।
सोमवार को सुबह के समय उत्तरी बिहार में तराई से सटे जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने वाला है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान छह से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
यह भी देखें :
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
किशंनगज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और सीतामढ़ी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रोहतास जिला सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा जमुई में 6.9, मोतिहारी में 9.00, छपरा में 9.4, बांका में 9.8, भागलपुर में 11.8, दरभंगा में 11.8, पूर्णिया में 12.00, सारण 15.00 और पटना में 16.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
यह भी पढ़े : बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, 48 घंटे तक रहेगा कोहरे का असर
Highlights




































