Advertisment

चाचा ने भतीजे को पिलाई थी ऐसी चाय की हो गई मौत, जाने क्यों…

नवादा : जमीन के विवाद में चाय में जहर देकर हत्‍या कर दी गई. रजौली थाना क्षेत्र के चोथा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि कुलदीप यादव के पुत्र संजय यादव की हत्‍या की बात कही गई है.

मृतक के साले राजीव रंजन ने बताया कि हमारे बहनोई संजय यादव झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया में रहते थे. उनका पैतृक गांव चौथा गांव में है. राजीव रंजन के अनुसार रविवार को चौथा गांव में संपत्ति का बंटवारा चल रहा था. इसी को लेकर वे आए थे. तभी चाचा मनोज यादव तथा कुलदीप यादव ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर संजय को चाय में जहर दे दिया.

जब तबीयत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने में जुटी है. सदर अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. हर कोई उसे समझाने का लाख प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनके चित्कार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन हो रहा था. मृतक की पत्नी फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

50 वर्षीय व्यक्ति की डैम में छलांग लगाने से हुई मौत, बचाने गया बेटा…

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...