Advertisment

21 दिसंबर को पूरे झारखंड में बंद रहेगा पेट्रोल पंप

Dhanbad– डीजल पर 5% वैट की दर कम करने, बायोडीजल के नाम पर मिलावटी डीजल की सप्लाई पर जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई करने और पेट्रोल पंपों के सरकारी बकाए की भुगतान की मांग को लेकर झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की है.

ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप से राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया किया गया और जन जागरण अभियान अभियान की शुरुआत की गई.

अध्यक्ष अशोक सिंह ने का कहना है कि उनकी तीन मांगों पर अब तक सरकार की ओर से विचार नहीं किया.  एसोसिएशन की ओर से एक कमेटी गठित करने की भी मांग की गई थी, जिसमें तेल कंपनियों के पदाधिकारी, सरकार के नौकरशाह और पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कर निर्णय लेने की मांग की गई थी. लेकिन अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया.

अशोक सिंह  ने दावा किया कि राज्य सरकार के खिलाफ पेट्रोलियम व्यवसायियों का आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है.  जबकि 21 दिसंबर को पूरे राज्य में पेट्रोल पंप व्यवसाई एक दिवसीय हड़ताल पर करेंगे.

रिपोर्ट- राजकुमार

21 दिसंबर को पेट्रोल पंप रहेगा बंद, आवागमन पर पड़ेगा प्रभाव

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...