गार्ड युक्त अपार्टमेंट में चोरी, एकलव्य टावर के चार फ्लैट्स से लाखों की नकदी और गहने चोरी

रांची: राजधानी रांची में अब गार्ड युक्त अपार्टमेंट में भी चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टावर का है, जहां एक साथ चार फ्लैटों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने और नकदी उड़ा लिए।

घटना गुरुवार अहले सुबह की है, जब चार अज्ञात चोरों ने फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 के ताले तोड़कर घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के गहने और 5 लाख से अधिक नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना को अंजाम देने के दौरान अपार्टमेंट में मौजूद गार्ड सोया हुआ था, जिससे चोरों ने बिना किसी रुकावट के वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर हथौड़ी और ताला तोड़ने वाले औजारों के साथ अपार्टमेंट में घुसे थे और अपने चेहरे को छुपाने के लिए मंकी कैप पहन रखी थी। उन्होंने अपने चप्पल उतारकर हाथ में ले लिए ताकि किसी को उनकी आहट न सुनाई दे।

एकलव्य टावर सोसाइटी के अनुसार, जिन फ्लैटों में चोरी हुई, उनके मालिक शहर से बाहर थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फ्लैट मालिकों के लौटने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...