15 लाख के गहने की चोरी

रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के जैसी रोड स्थित रितवान अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 निवासी शिक्षक प्रशांत कुमार उर्फ मंटू के घर में 24 अक्तूबर को दिन में डेढ़ घंटे के अंदर (सुबह 11:40 से दिन 01:20) घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी.

अपराधी घर के अंदर प्रवेश करने के बाद सीधे आलमारी के पास गये और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे हीरा के गहने सहित 15 लाख के गहने की चोरी कर ली.

इस संबंध में प्रशांत कुमार मंटू ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें उन्होंने गार्ड पर शक जताया है, जिस समय चोरी हुई, उस समय मेन गेट पर गार्ड तैनात था.

उससे पूछने पर बताया कि घटना के समय वह स्नान करने गया था. इसलिए उस पर प्रशांत कुमार ने शक जाहिर किया है. जिस समय चोरी हुई, उस समय प्रशांत कुमार का परिवार वर्तमान कंपाउंड स्थित हरिमति मंदिर में दुर्गा
पूजा के दौरान सिंदूर खेला में शामिल होने गया था.

मंटू ने बताया कि गहनों में हीरे की अंगूठी और मंगल सूत्र सहित सोना का गहना चोर ले गये. इधर जांच के क्रम में फिंगर प्रिंट आदि लेने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए गार्ड को हिरासत में लिया है..
शिक्षिका के घर में चोरी का प्रयास लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गणपत नगर में रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका सरिता कुमारी के घर में
चोरी का प्रयास किया गया. वह 24 अक्तूबर की रात एक घंटे के लिए स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल घूमने गयी थी, उसी दौरान उनके घर का ताला तोड़ कर आलमारी से सामान निकलाने का प्रयास किया गया.
ऐसा लगता है कि चोरी के दौरान ही घर वाले वापस लौट गये, इसलिए एक बैग में रखे गहनों को घर में ही फेंक कर चोर भाग गये. हालांकि मामले की जानकारी लोअर बाजार पुलिस को दी गयी है,

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...