झाड़ू गोदाम में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति जलकर खाक

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी के अखड़ाघाट रोड स्थित संतोष कुमार के झाड़ू गोदाम में सोमवार की रात आग लग गयी. आग लगने से गोदाम का सारा सामान जलकर खाक हो गया. झाडू के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. गोदाम से आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार दौड़कर पहुंचे. बालू-पानी झोंक आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह से दुकान में फैल गयी.

गोदाम से चंद कदम पर स्थित पेट्रोल पंप समेत एक दर्जन दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गयी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीम ने डेढ़ घंटे मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया. दुकानदार संतोष कुमार ने गोदाम में बारात के गुजरने के दौरान हुई अतिशबाजी से आग लगने की बात कही है. इस घटना में ढाई से तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. बालूघाट के ब्रह्मस्थान के रहनेवाले संतोष कुमार ने बताया कि अखाड़ाघाट रोड में 25 साल से उनकी दुकान है. अब उसे झाड़ू गोदाम बना लिया है. सोमवार की रात सवा नौ बजे सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गयी है. फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना देते हुए अपने गोदाम पर पहुंचे, तबतक सबकुछ जल चुका था. फायर ऑफिसर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. हालांकि स घटना में किसी प्रकार की हताहत होने की जानकारी नही है.

रिपोर्ट : विशाल

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत, दो घायल

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...