जूट गोदाम में लगी आग, करोड़ो का सामान जलकर खाक

मधेपुरा : जुट गोदाम में आग, करोड़ो का सामान जलकर खाक.

मुरलीगंज के जुूट गोदाम में आग लग गई, जिसके कारण करोड़ो का जूट जलकर खाक हो गया.

बता दें कि मधेपुरा सदर अनुमंडल के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 काशीपुर में एक जूट गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गयी.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह गोदाम जूट व्यवसायी कैलाश राठी का है.

जिसमें करीब 300 से अधिक पटसन की गांठे रखी हुई थी.

इसका बाजार मूल्य करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपया बताया जा रहा है.

आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जूट की गांठ जलती रही.

कुछ समय बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी गयी,

लेकिन छोटी दमकल होने से वो भी आग पर काबू पाने में असफल रही.

करीब डेढ़ घंटे बाद मधेपुरा मुख्यालय और उदाकिशुनगंज से फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया गया.

आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों की माने तो मिनी कोलकाता के नाम से मशहूर मुरलीगंज

में कई बड़े जूट गोदाम के साथ अन्य  व्यावसायिक गोदाम हैं जहां आग लगती है और कड़ोरों का नुकसान होता है.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...