Commercial Advertisment

Pragati Yatra में सीएम की घोषणाओं को कैबिनेट में मिली मंजूरी, कुल 136….

Pragati Yatra</span

पटना: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की एनडीए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री जो भी घोषणाएं करते हैं कैबिनेट की बैठक में उसे तत्काल स्वीकृति दी जाती है और उस पर क्रियान्वयन भी शुरू किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक की गई।

मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 136 योजनाओं पर मुहर लगाई गई। 136 योजनाओं में से 76 योजनाएं वैसी हैं जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान की थी। कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना फेज 1 और 2 की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार दरभंगा के गंगासागर, हराही एवं दिग्घी झीलों के पुनरोद्धार की भी स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में की गई।

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की कुछ घोषणाएं जिसे कैबिनेट में मिली स्वीकृति

  • दरभंगा में बस स्टैंड निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति।
  • पूर्णिया में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत समस्तीपुर में स्थित एनएच28 से छोटी बेझाडीह से कन्हैया चौक वाया शीतलपट्टी, महादेव चौक तक बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अंतर्गत पथ चौसा मुरली चौक से योगिराज वाया कृष्णा टोला पॉलिटेक्निक, वंश गोपाल निर्माण की स्वीकृति।
  • मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु राशि की स्वीकृति।
  • पूर्णिया के पूरण देवी मंदिर को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु राशि की स्वीकृति।
  • मधुबनी के फुलहर स्थान हरलाखी को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु राशि की स्वीकृति।
  • पूर्वी चंपारण के सोमेश्वरनाथ मंदिर का पर्यटकीय विकास कार्य हेतु राशि की स्वीकृति।
  • समस्तीपुर जिलांतर्गत मुक्तापुर मोईन झील के झील तट का पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास हेतु राशि की स्वीकृति
  • दरभंगा के कुशेश्वरस्थान का पर्यटकीय विकास कार्य हेतु राशि की स्वीकृति।
  • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तर्ज पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु एजेंसी का चयन करते हुए राशि की स्वीकृति।
  • उर्जा विभाग के अंतर्गत समस्तीपुर के वारिसनगर में एक नए ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति।
  • मधेपुरा के चौसा प्रखंड में एक नए ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति।
  • सीवान के मैरवा प्रखंड में एक नए ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति।
  • जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सीतामढ़ी सदर अनुमंडल में बागमती बाएं तटबंध पर और बैरगनियाँ रिंह बांध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण और सुरक्षात्मक एवं कालीकरण कार्य की स्वीकृति।
  • विदेश्वरस्थान उपशाखा नहर का विस्तारीकरण की स्वीकृति।
  • सारण जिलांतर्गत सारण तटबंध के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एव, तटबंध शीर्ष पर कालिकृत सड़क निर्माण की स्वीकृति।
  • वैशाली और समस्तीपुर जिलांतर्गत बाया नदी के उड़ाही की स्वीकृति।
  • पुरानी कमलाधार, जीवछ नदी, पुरानी कमला नदी आदि को पुनर्जीवित करने एवं इससे सिंचाई सुविधा बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण कार्य की स्वीकृति।
  • वैशाली जिलांतर्गत बरैला झील में पानी लाने एवं अधिक जल स्तर होने पर निकासी किये जाने की स्वीकृति।
  • रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण की स्वीकृति।
  • बेगूसराय के सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र में द्वितीय चरण के विकास कार्य की स्वीकृति।
  • बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के अंतर्गत बलान नदी पर समस्तीपुर के मुसपुर से बेगुसराय के नौला के पास तक नदी के तल में जमे गाद की सफाई एवं जमुआरी नदी पर मुजफ्फरपुर जिला के हरसिंगपुर से समस्तीपुर के मुसपुर तक नदी के तल में जमे गाद की सफाई को स्वीकृति दी गई।
  • अररिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण एवं जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति।
  • खगड़िया में मेडिकल कॉलेज निर्माण एवं जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति।
  • सुपौल के वीरपुर में स्थायी रूप से नया अवर निबंधन कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति।
  • पूर्णिया में मां कामख्या महोत्सव मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन के अंतर्गत सम्मिलित करते हुए राजकीय मेला घोषित करने के संबंध में।
  • मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान दरभंगा के विभिन्न भवनों के निर्माण, चहारदीवारी निर्माण तथा परिसर विकास हेतु राशि की स्वीकृति।
  • सुपौल के वीरपुर हवाई अड्डा के विकास के लिए जमीन अधिक्रहण के लिए राशि की स्वीकृति।

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में पथ निर्माण विभाग से जुडी सीएम नीतीश की कई घोषणाओं को भी स्वीकृति दी गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राहुल जहां भी जायेंगे, Party का नुकसान करेंगे, मंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी पर भी…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra Pragati Yatra

Pragati Yatra</span

Santosh Kumar Suman Congress Statement: तेजस्वी, ममता, केजरीवाल और अखिलेश पर...

Santosh Kumar Suman Congress Statement, पटना: बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार...

Bihar River Silt Road Construction: बिहार में छठ पर चलेंगी 10...

Bihar River Silt Road Construction, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद देर रात पटना लौट आए। बुधवार...

NIA Raid Hazaribagh: हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की रेड!...

NIA Raid Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के...