Barh में एक महिला समेत तीन की चाकू से गोद कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पटना: बिहार में अपराध का ग्राफ थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा घटना बाढ़ अनुमंडल के थांबा गांव की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चाकू मारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ से लेकर पटना तक प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी। बताया जा रहा है कि थम्बा गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर सुजीत सिंह नामक युवक को अगवा कर नवीन सिंह और चार-पांच अन्य लोगों ने मिलकर चाकू से गोद दिया।

इसी दौरान मनीष सिंह अपनी बीवी और एक मासूम बच्चे के साथ गांव आ रहा था। सुजीत सिंह को बचाने के लिए मनीष सिंह और उसकी बीवी अपराधियों से भिड़ गए लेकिन अपराधियों ने दंपत्ति को भी चाकुओं से गोद दिया। घटना में सुजीत सिंह, मनीष सिंह और युवती की मौत हो गयी। इस दौरान एक मासूम बच्चा भी घायल हो गया।अपराधियों का सरगना नवीन सिंह भी हाथापाई में जख्मी हो गया। बाढ़ पुलिस ने जख्मी अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में पीएमसीएच में भर्ती कराया है। घटनास्थल से FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राहुल जहां भी जायेंगे, Party का नुकसान करेंगे, मंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी पर भी…

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Barh Barh Barh

Barh </span

Highlights

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...