Delhi Exit Polls: एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का दावा, केजरीवाल को लग सकता है झटका

Delhi Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी हो गया है। इसमें अधिकांश एजेंसियों ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। अगर यह दावा सही साबित होता है तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगेगा और 27 साल बाद बीजेपी यहां की सत्ता पर काबिज होगी।

Delhi Exit Polls: भाजपा की सरकार बनने का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 39-44 सीटें दी हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी हैं। वहीं चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में 2-3 सीटें कांग्रेस को मिलती नजर आ रही है। वहीं जेवीसी एग्जिट पोल ने भाजपा के लिए 39-45 सीटों का अनुमान लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी को इस एग्जिट पोल के अनुसार 22-31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं।

Delhi Exit Polls: इसने भी दी भाजपा को बढ़त

वहीं पी-मार्क एग्जिट पोल ने भाजपा को 39-49 सीटें दी हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटों के बीच रहने का अनुमान लगाया है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। वहीं पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल ने भाजपा को बढ़त दी है। इसके अनुसार, बीजेपी को 40-44 सीटें मिल सकती है, जबकि आप को 25-29 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है।

Delhi Exit Polls: इसमें कड़ी टक्कर

मैट्रिज एग्जिट पोल ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं, आप को 32-37 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। हालांकि यह एग्जिट पोल एक अनुमान है। 8 फरवरी को रिजल्ट में पता चलेगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।

57.78 फीसदी हुई वोटिंग

बता दें कि, आज पूरी 70 सीटों के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक 57.78 फीसदी वोटिंग हुई थी। मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 3 बजे तक 46.4 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दोपहर 1 बजे तक 33.16 फीसदी वोटिंग हुई थी। 1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर ही हुआ था।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...