Pawan Singh की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, रोहतास में कहा ‘बात चल रही है लेकिन…’

रोहतास: पिछले कई दिनों से बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी कि भोजपुरी हीरो पवन सिंह या उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब इन कयासों पर पूर्ण विराम लगता हुआ दिख रहा है। मामले में रोहतास के सुर्यपुरा पहुंची पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया कि वह चुनाव लड़ेंगी और इसके लिए उनकी कई पार्टियों से बातचीत भी हो रही है।

फ़िलहाल किसी भी राजनीतिक दल के साथ फाइनल बातचीत नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इस मामले की भी पुष्टि हो जाएगी। ज्योति सिंह ने कहा कि यह तो निश्चित है कि वे चुनाव में उतरेंगी लेकिन काराकाट और डेहरी विधानसभा सीट में से किस सीट से और किस पार्टी से उतरेंगी यह अभी निश्चित नहीं हुआ है। बता दें बीते कुछ दिनों से यह चर्चा बहुत जोरों से हो रही है कि पवन सिंह या उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि अभी तक उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वे किस विधानसभा से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इन दिनों पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार काराकाट और डेहरी विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बहन को Intermediate Exam दिलाने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Pawan Singh Pawan Singh Pawan Singh

Pawan Singh

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...