बुखार से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

नवादा :- गोविंदपुर पंचायत के बाराताड़ गांव में एक दलित परिवार में मात्र 6 दिनों के अन्दर दो-दो दिनों के अंतराल पर तीन सदस्यों की बुखार लगने से मौत हो गई। मृतक का नाम 40 वर्षीय लालो देवी, 9 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी और 3 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी है। जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पुरा गांव दहशत में है। बताया जाता है कि रामविलास राजवंशी अपने बीमार पत्नी और दोनों बच्चों का इलाज रामपुर गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक से करवा रहा था।

सिविल सर्जन ने जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार को घटनास्थल पर तुरंत डॉक्टरों की टीम को भेजने का आदेश दिया। सिविल सर्जन के आदेश पर स्वास्थ्य प्रबंधक ने घटनास्थल पर चिकित्सकों की टीम भेजा। टीम में शामिल  डॉक्टर रविंद्र कुमार विश्वकर्मा तथा डॉ राजन कुमार ने बताया कि तीनों की मौत बुखार लगने के कारण हुई है और परिवार के दो सदस्य़ निभा कुमारी, बेबी देवी अभी भी बुखार से पीड़ित है। जिनकी चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। जांच के क्रम में दोनों को टाइफाइड पाया गया है।

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...