चमकी बुखार से एक मौत की सिविल सर्जन ने की पुष्टि, 3 बच्चों की हो चुकी है मौत

गोपालगंज: जिले में संदिग्ध तीन बच्चे की मौत में एक कि मौत चमकी बुखार के कारण हुई है जिसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो द्वारा की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चो की मौत के कारणों का पता नही चल सका है। क्योंकि मेडिकल ट्रीटमेंट देने के पहले ही उन दोनों बच्चो की मौत हो चुकी थी। जिले में वायरल फीवर लगातार अपना पांव पसार रहा है ऐसे में कई बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। वहीं पिछले कई दिनों से यह बात तैर रही थी कि जिले में चमकी बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं इसकी पुष्टी सिविल सर्जन ने किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि यहां पर एईएस यानी चमकी बुखार से सिर्फ एक ही बच्चे की मौत हुई है जो बैकुंठपुर प्रखण्ड के दिघवा गांव निवासी 2 वर्षीय गोपाल था। जिसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया था वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हुई है। दो अन्य की पुष्टि नहीं की जाती है कि उसकी मौत किन कारणों से हुई है क्योंकि वे दोनों बच्चों की मेडिकल ट्रीटमेंट देने के पहले ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल मेडिकल जांच टीम दिघवा गांव मे पहुंची है और 56 बच्चों का ब्लड जांच के लिए सैम्पल लिया गया है जिसमे 2बच्चे मलेरिया, 8 डेंगू, और 2  इंसेफेलाइटिस के मरीज पाए गए है।

रिपोर्ट-आशुतोष तिवारी

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...