नवादा में रहस्यमय बीमारी से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

नवादा-: गोविंदपुर पंचायत के बाराताड़ गांव में रामविलास राम के परिवार में रहस्यमय बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस परिवार में 6 दिनों के अन्दर दो-दो दिनों के अंतराल पर तीन सदस्यों- 40 वर्षीय लालो देवी, 9 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी और 3 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की मौत पहले ही हो चुकी थी। जबकि निभा कुमारी, बेबी देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था।

अब रविवार की देर शाम को रामविलास राम की 45 वर्षीय भाभी बेबी देवी की भी  मौत हो गई। इस प्रकार इस घर से अब तक दो- दो दिनों के अंतराल पर एक-एक कर महिला और बच्ची समेत चार सदस्यों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्ची अभी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रही है।

मुखिया अफरोजा खातुन के पहल पर जिला समाहर्ता यशपाल मीणा ने जिले से मेडिकल टीम को जांच के लिए बाराटांङ एवं अमहरा भेजा है। डॉक्टरों की टीम गांव में ही कैंप कर रही है। लेकिन अब तक बीमारी के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। जिला पदाधिकारी के पहल पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया ताकि मौत के कारणों की जानकारी मिल सके। रविवार की शाम जिस बेबी देवी की मौत हुई  वह रामविलास राम की भाभी है, अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गयी है। मृतक बेबी देवी का पति बाहर काम करने गया है। इस रहस्यमय बुखार से मौत के बाद ग्रामीणों में अज्ञात भय व्याप्त हो गया है। लोग काफी दहशत में है । किसी अनहोनी की आशंका से लोग रतजगा करने पर मजबूर हैं। एक दूसरे के घर आने-जाने से परहेज करने लगे हैं। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है। मुखिया अफरोजा खातुन ने जिला पदाधिकारी से मौत की कारणों का पता लगाने का अनुरोध किया है। गांव में एक ही परिवार के लगातार चार सदस्यों की मौत होने से पुरे प्रखंड में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...