नवादा में रहस्यमयी बुखार,एक ही परिवार के चार लोगों की जान ली

नवादा-: गोविंदपुर प्रखंड के बाराटांड़ गांव में एक-एक कर एक ही परिवार के चार सदस्यों की बुखार से मौत और अभी भी कई सदस्यों के बीमार रहने पर जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय ने सभी परिजनों को गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा है।

बाकी सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया

बता दें कि बाराटांड़ गांव के एक दलित परिवार रामविलास राम के परिवार के चार सदस्य 40 वर्षीय लालो देवी (पत्नी), 08 वर्षीय करिश्मा कुमारी (पुत्री), 03 वर्षीय सोनम कुमारी (पुत्री), 45 वर्षीय बेबी देवी (भाभी) की दो-दो दिन के अन्तराल पर एक-एक कर मौत हो गई।

इस घटना से परिवार और पंचायत में भय का माहौल है। लोग इस मौत के कारणों को जानने को उत्सुक हैं। मुखिया अफरोजा खातुन ने जिला पदाधिकारी से मौत के कारणों का पता लगाने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टः-दिनेश कुमार

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...