Dhanbad: SNMMCH में मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Dhanbad: जिले के बड़े अस्पताल SNMMCH में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के बाद SNMMCH इमरजेंसी में मृतक के परिजनों ने तोड़फोड़ की। साथ ही इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

Dhanbad: SNMMCH में तोड़फोड़

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी टीम के साथ पहुंचे हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद चिकित्सकों में आक्रोश देखा जा रहा है। चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज ठप हो गया है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बिनोद नगर के बिजय कुमार यादव नामक मरीज को से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें SNMMCH लाये थे। इस बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ की।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...