Advertisment

चोरों ने एक ही रात सोना और दवा दुकान पर हाथ किया साफ

मोकामा : मोकामा पुलिस की रात्रि गश्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार एनएच किनारे पुलिस की गश्ती दल को धत्ता बताते हुए चोरों ने एक ही रात सोना और दवा दुकान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सोना, चांदी, कैश के साथ च्यवनप्राश और हार्लिक्स का डिब्बा भी ले लिया। आभूषण की दुकान से सोना-चांदी, 50 हजार कैश की चोरी की गई। दवा दुकान से भी चोरों ने 25 हजार कैश पर हाथ साफ कर दिया। दोनों दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पाकर मोकामा पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। पटना से एफएसएल और श्वान दस्ता की टीम भी बुलाई गई है। इस चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। कुल आठ नकाबपॉश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े : टॉप-10 की सूची में शुमार बबलू यादव अवैध सामान के साथ गिरफ्तार

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...