Hazaribagh : पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी पूर्व एसडीओ की कोर्ट में पेशी, इतने दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए…

Hazaribagh : पत्नी को जलाकर जान से मारने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने 14 दिनों का न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल जांच कराया गया। जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

च56 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, वाहन के उड़े चिथड़े, कुंभ नहाकर आ रहे तीन की दर्दनाक मौत… 

Hazaribagh : सभी आरोप निराधार है-पूर्व एसडीओ अशोक कुमार

वहीं पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगने के बाद पहली बार पूर्व एसडीओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी आरोप लगाया गया है वह सभी निराधार है। सिक्के के दो पहलू होते हैं। पहले पहलू पर बहुत अधिक दुष्प्रचार हो चुका है। वहीं उन्होंने अपनी पत्नी अनीता देवी पर कहा कि दिवंगत आत्मा के शांति के लिए मैं कुछ भी नहीं करना चाहता हूं।

Hazaribagh : आरोप निराधार है
Hazaribagh : आरोप निराधार है

वहीं अशोक कुमार के अधिवक्ता राजकुमार राजू ने कहा कि फिलहाल उनको 14 दोनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस जिसे गिरफ्तार करती है उसे कोर्ट में पेश करना होता है। इसी के तहत उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। अशोक कुमार चाहेंगे तो जमानत के लिए अर्जी दिया जा सकता है।

6द 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : नशे के धंधेबाजों के खिलाफ एक साथ कई थानों की पुलिस ने बोला धावा और… 

41 दिनों से फरार चल रहे थे पूर्व एसडीओ

बताते चलें कि पत्नी की मौत होने के बाद पिछले 41 दिनों से वह फरार चल रहे थे। कल शाम हजारीबाग की लोहसिंघना थाना और उनकी टीम ने उन्हें राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जांच के बाद वहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Hazaribagh : कई दिनों से फरार पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार, पत्नी को जलाकर मारने...
Hazaribagh : कई दिनों से फरार पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार, पत्नी को जलाकर मारने…

ये भी पढ़ें- Deoghar Accident : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों ने… 

बताते चलें कि 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में अहले सुबह एसडीओ की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतिका के भाई के बयान पर लोहसिंघना थाना में एसडीओ सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

 

Ranchi Railway Station Parking Charge: दोपहिया पार्किंग हुई दोगुनी, Airport से...

रांची रेलवे स्टेशन की पार्किंग फीस में पांच साल बाद बढ़ोतरी की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग 10 से बढ़कर 20 रुपये हुई,...

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...