Dhanbad : उपायुक्त ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर अभियान का किया शुभारंभ…

Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने फाइलेरिया रोधी दवाओं डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को सामने दवा खिलाएं ताकि किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स की स्थिति में त्वरित उपचार किया जा सके।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : नशे के धंधेबाजों के खिलाफ एक साथ कई थानों की पुलिस ने बोला धावा और… 

उन्होंने समय पर बूथ स्तर तक दवा पहुंचाने का भी निर्देश दिया। इस बाबत उपायुक्त ने लोगों से दवा की खुराक लेने की अपील की है।

Dhanbad : जानकारी देती उपायुक्त
Dhanbad : जानकारी देती उपायुक्त

Dhanbad : जिले के 2248 बूथ पर पिलाई जाएगी खुराक

बता दें कि जिले के 2248 बूथ पर 4496 दवा प्रशासक द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान को सफल बनाने के लिए 428 सुपरवाइजर भी क्रियाशील हैं। वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Deoghar Accident : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों ने… 

दवाई लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति के शरीर में माइक्रो फाइलेरिया की मौजूदगी होगी तो उसे सरदर्द, बुखार होने की संभावना है। फाइलेरिया दिव्यांगता पैदा करने वाली द्वितीय सबसे बड़ी लाईलाज बीमारी है। इसकी वजह से हाथ, पांव का फूलना और हाइड्रोसील होता है।

मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने फैल रही बीमारी

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान वर्ष में एक बार डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा का खुराक लेने से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। फाइलेरिया गंदे पानी में पनपने वाली सबसे अधिक आबादी वाले संक्रमित मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने से होती है, इसलिए अभियान के दौरान सभी लोगों को दवाई का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी पूर्व एसडीओ की कोर्ट में पेशी, इतने दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए… 

एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है।

 

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...