Delhi New CM: दिल्ली में हो सकती है महिला मुख्यमंत्री, बीजेपी में मंथन जारी

Delhi New CM: खबर दिल्ली से है। यहां बीजेपी किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरा से लौटने के बाद दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह (Delhi New CM) होगा। बताया जा रहा है कि यह शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है।

आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Delhi New CM: सीएम की रेस में इनका नाम भी

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराकर नए चहरे के रूप में उभरे परवेश वर्मा भी दिल्ली में संभावित मुख्यमंत्री चेहरों की सूची (Delhi New CM) में शामिल हैं। इसके अलावा विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी किसी महिला को भी मुख्यमंत्री बना सकती है।

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। सतीश उपाध्याय एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा है। वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। आशीष सूद दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। उनका केंद्रीय नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जितेंद्र महाजन वैश्य समुदाय से है और आरएसएस के एक मजबूत सदस्य हैं।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...