Giridih: लापता बच्ची की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Giridih: जिले के देवरी में 10 दिनों पहले एक लापता बच्ची की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

Giridih: बच्ची की हत्या का खुलासा

इस संबंध में प्रेस वार्ता कर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र के तुरिया टोला चतरो में एक नाबालिग बच्ची के गायब होने की उनके परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बच्ची के गायब होने के तीन दिनों बाद उसका शव देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढिया गांव में झाड़ी में फेंका हुआ मिला। मामले का उद्भेदन के लिए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान टीम ने संदेह की स्थिति में गुजरात के सूरत से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

Giridih: मामले में दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए देवरी थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार हाजरा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश के कारण उसने अपनी सहयोगी अनीता देवी के साथ मिलकर बच्ची की हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज कुमार हाजरा के खिलाफ देवरी थाना में पहले भी 6 मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...