Advertisment

Begusarai में दरिंदगी के बाद नाबालिग की हत्या, रिश्तेदार के यहां आई थी बच्ची

बेगूसराय: बेगूसराय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अपराधियों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फिर उसकी हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी के साथ ही तनाव व्याप्त हो गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया गांव की है जहां अपराधियों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

मामले में मृतिका के परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने माता पिता के साथ खगड़िया के गोविंदपुर से नवटोलिया एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आई थी। यहां एक दिन अचानक बच्ची लापता हो गई और काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह किसी ने बताया कि बच्ची का शव मक्के के खेत में है जहां शव को देख कर साफ पता चल रहा है कि अपराधियों ने पहले उसके साथ दरिंदगी की फिर हत्या कर दी।

परिजनों ने कहा कि उनकी किसी कोई दुश्मनी नहीं है फिर भी न जाने अपराधियों ने उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम क्यों दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    4 Days से लापता युवक का शव गांव के तालाब से हुआ बरामद, परिजनों ने…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Highlights

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...