जंगल में जाने से क्यों डरते हैं वनरक्षी, जवाब से व्यथित हुए चीफ जस्टिस

Latehar- जंगल में हाथी के बच्चे की मौत और पलामू के जंगल से बाघों के पलायन पर झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन की अदालत में सुनवाई हुई.

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन ने सरकार के कामकाज पर कड़ी आपत्ति जताई और पूछा जंगली जानवरों और वन संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया धन का उपयोग कहां किया गया? सरकार की ओर से बताया गया कि 2018 में पलामू के जंगलों में 5 बाघ थे. इस पर चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या इन बाघों की  ट्रैकिंग हुई है? उन में कितने बाघ और कितनी बाघिन. क्या उनसे कोई शावक हुआ था. इस पर वाइल्डलाइफ वार्डन कोई जवाब नहीं दे पाए. वाइल्डलाइफ वार्डन का कहना था कि माओवादियों के डर से वनरक्षी वन में जाने से डरते हैं. इस पर चीफ जस्टिस ने व्यथित होकर कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जवाब दे रही है वह काफी सोचनीय है

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...