महीने भर से गायब महिला का नहीं मिल रहा कोई सुराग, परिजनों ने लगाई उपायुक्त से गुहार

धनबाद : जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र से एक महिला महीने भर से गायब है, जिसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. पुलिस और मीडिया से परिजनों ने ढूंढ़ने के लिए गुहार लगाई है. महिला के माता-पिता ने कहा कि अगर हमारी बेटी को पुलिस खोजने में नाकाम रहती है तो 22 दिसंबर को वह अपने नाती के साथ आत्महत्या कर लेंगे.

परिजनों ने बताया कि ब्यूटी पार्लर से बेटी का एक महीने पहले अपहरण हुआ है. उसके बच्चे अपने मां के बिना नहीं रह पा रहा है. एक महीने से पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है. अगर हमारी बेटी नहीं मिली तो हमलोग आत्महत्या कर लेंगे. जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले बिरजू ने कहा कि अब 22 दिसंबर तक न्याय नहीं मिला तो पत्नी, नाती के साथ रणधीर वर्मा चौक पर आत्मदाह कर लेंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने धनबाद उपायुक्त को पत्र के माध्यम से दी.

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम का विवाह पटना के बिहटा में किया था. बेटी लॉकडाउन से पहले ही घर आयी थी. इसी बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया. फिर उसके पति विदाई के लिए घर आए थे. वहीं 17 नवम्बर को बेटी और दमाद लोयाबाद बाजार गए. दमाद के कहने पर बेटी ब्यूटी पार्लर गयी. दमाद भी नास्ता करने गए. ब्यूटी पार्लर वापस आने पर उसके पति को मेरी बेटी नहीं मिली.

उन्होंने कहा कि उसके पति ने पूनम को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद इसकी जानकारी घर वाले को दी. दूसरे दिन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया, लेकिन आज एक महीने बाद भी उसका कोई पता नहीं मिल पाया है. इसलिए 22 दिसंबर को पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करेंगे.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

कई दिनों से गायब धनबाद की महिला अहमदाबाद में मिली

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...