Bokaro : बीएसएल प्लांट में गिरकर ठेका मजदूर की मौत, मजदूरों ने कर दिया…

Bokaro : बीएसएल प्लांट के कोक ओवन नंबर-5 में हादसा घटी है जहां काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर की पहचान ठेका मजदूर मनोज कुमार के रुप में हुई है जो जिले के सेक्टर-8 निवासी बताया जा रहा है।

Bokaro : घटना के बाद लगी लोगों की भीड़
Bokaro : घटना के बाद लगी लोगों की भीड़

Bokaro : मुआवजे और नियोजन की मांग पर अड़े मजदूर

मजदूर मनोज कुमार के.के. इंजीनियरिंग कंपनी के तहत ठेका मजदूरी का काम कर रहा था। ऊंचाई से गिरने के बाद उसे तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

l45e45 22Scope News

घटना के बाद मुआवजे और नियोजन की मांग पर मजदूर अड़ गए और खूब हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही एचएमएस यूनियन के राजेंद्र सिंह और अन्य ठेका मजदूर अस्पताल पहुंचे और बोकारो प्रबंधन से मृतक के परिवार को मुआवजा व नियोजन देने की मांग करने लगे।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...