CISCE बोर्ड 2027: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, अप्लाइड मैथेमेटिक्स समेत नए विषयों का समावेश

रांची: CISCE बोर्ड ने 2027 की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 12वीं कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, अप्लाइड मैथेमेटिक्स, मॉडर्न इंग्लिश और को नए विषयों के रूप में जोड़ा गया है।

इन नए विषयों के शामिल होने से छात्रों को अधिक विकल्प मिलेंगे, जो उन्हें उनके रुचि और भविष्य के करियर के लिए बेहतर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही, छात्रों को भविष्य की तकनीकी और गणितीय चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

CISCE बोर्ड के अनुसार, 12वीं कक्षा के मैथ्स, इलेक्टिव इंग्लिश, बायोलॉजी, कॉमर्स, अकाउंटेंसी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, केमेस्ट्री, फिजिक्स और लीगल स्टडीज जैसे महत्वपूर्ण विषयों के सिलेबस में संशोधन किया गया है। वहीं, 10वीं कक्षा में हिस्ट्री, जियोग्राफी, केमेस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इकोनॉमिक एप्लीकेशन, कमर्शियल स्टडीज, असमी, मराठी, रोबोटिक्स और एआई जैसे विषयों के सिलेबस में भी बदलाव हुआ है।

बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि 2027 की परीक्षा के रिजल्ट डॉक्यूमेंट में भी बदलाव किया जाएगा। अब दो रिजल्ट डॉक्यूमेंट के बजाय एक ही डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा, जिसमें छात्रों के ‘क्वालिफाइड’ या ‘नॉट क्वालिफाइड’ होने का उल्लेख होगा।

इस बदलाव से छात्रों को परिणामों के लिए एक सरल और स्पष्ट प्रणाली मिलेगी।

इसके अलावा, CISCE बोर्ड की 12वीं परीक्षा 2025 की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को इंग्लिश पेपर वन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। रांची जोन में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है, और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।

Video thumbnail
थोड़ी देर में दुनिया देखेगी भारत पाकिस्तान की भिड़ंत,एक दूसरे पर वार पलटवार करने को कौन कितना तैयार?
03:47:13
Video thumbnail
बजट सत्र से पहले Jharkhand Congress की बैठक, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में हुई बैठक News
03:49
Video thumbnail
Jharia में Gayatri Parivar की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन @22SCOPE| Jharkhand News
02:33
Video thumbnail
पहाड़, पर्वत, जंगल, झार वाला झारखंड नहीं, पेपर लीक वाला झारखंड | Paper Leak | JPSC | News @22SCOPE |
00:06
Video thumbnail
पटना में Ratnalaya Jewelers का खुला तीसरा शॉप, डायरेक्टर साकेत केशरी ने बताया गर्व का पल@22SCOPE
04:20
Video thumbnail
महाकुंभ पर इरफान का बयान- बाबूलाल ने खोला मोर्चा,तो मंत्री इरफान ने बाबूलाल को दिया ये जवाब
07:04
Video thumbnail
JPSC, JSSC और पेपर लीक को लेकर क्या बोले सीपी सिंह | CP Singh | News @22SCOPE @22scopestate
00:11
Video thumbnail
मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर, बता रहे राधाकृष्ण किशोर | Mainiyan Samman Yojana | CM | @22SCOPE
00:14
Video thumbnail
MLA CP Singh का बड़ा बयान, कहा - JPSC अध्यक्ष नियुक्ति और कई मुद्दों पर होगा घमासान | BJP VS JMM |
01:43
Video thumbnail
काँग्रेस विधायक दल के बैठक के बाद क्या बोले वित्त मंत्री, के. राजू, प्रदीप यादव, कमलेश महतो, इरफान
13:50