स्नेहा के परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- खड़े हैं उनके साथ, हर संभव करेंगे मदद

सासाराम : वाराणसी के एक छात्रावास में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार के सासाराम की 17 वर्षीय छात्रा स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वाराणसी पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। इस दुखद घटना की खबर सुनकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उनके परिवार से मिलने सासाराम पहुंचे। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के तकिया गुमटी निवासी की बिटिया के साथ प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी में जो भयावह घटना घटी, वह दिल दहला देने वाली है। उस बच्ची के साथ गलत कर निर्ममता से जाने लेने की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

पीड़ित परिवार से मिले, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा –  पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कल यानी शनिवार को हम पीड़ित परिवार से मिले। उनकी पीड़ा को समझा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हमारी पूरी कोशिश होगी कि उन्हें न्याय मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे हैववानों को एक पल भी जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। हम न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। बता दें कि पप्पू यादव से पहले राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी मृतक स्नेहा कुशवाहा के परिवार से मिल चुके हैं।

यह भी देखें :

पप्पू ने कहा- महाकुंभ को साधुओं ने कर दिया अपवित्र

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ में साधु, संत एवं बाबाओं की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि बाबाओं ने मिलकर कुंभ में आतंक पैदा कर दिया है। सबसे पहले महाकुंभ से बाबाओं को हटा देना चाहिए। बाबा सब मिलकर कुंभ का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने सासाराम ने कहा कि जिस यज्ञ में बाबा और नेता सम्मिलित हो जाए, वह यज्ञ अशुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा लोग कुंभ में आम लोगों को चेन से मारते है। इन बाबाओं ने महाकुंभ को अशुद्ध कर दिया है। बाबाओं ने कुंभ के नाम पर आतंक फैला रखा है।

Pappu Sasaram 1 22Scope News
महाकुंभ को साधुओं ने कर दिया अपवित्र – पप्पू यादव

यह भी पढ़े : ज्योति के बाद मृतक स्नेहा के परिवार से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा

चंदन कुमार तिवारी और सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...