आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार एक बेहतर कार्यक्रम- जयंत सिन्हा

Hazaribagh-पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वैसे क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है जहां से भाजपा की जीत हुई है.

जयंत सिन्हा ने कहा है कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में जिस तरह बिजली संकट का घोर संकट है. ग्रामीण क्षेत्रों में बामुश्किल  6-7 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 8से 10 घंटे ही बिजली दी जा रही है. लेकिन घोर बिजली संकट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा. मुख्यमंत्री जानबुझ कर हजारीबाग की उपेक्षा कर रहें हैं.

वैसे जयंत सिन्हा ने हेमंत सरकार का “आपका अधिकार, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को बेहतर बताते हुए कहा कि यह हेमंत सरकार का एक अच्छा प्रयास है.लेकिन मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं वहां बस अपने आपको चमकाने में लग जाते है. कार्यक्रम में मूलभूत सुविधाओं की कोई चर्चा नहीं होती. जयंत सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग में बिजली संकट और हवाई अड्डा को नजरअंदाज कर रहे हैं. हजारीबाग की जनता सब देख रही है.

लापता सांसद का लगा था पोस्टर

यहां बता दें कि हजारीबाग की जनता काफी दिनों से अपने सांसद की खोज कर रही थी. लोगों की ओर से इस आशय का एक पोस्टर भी लगाया था. पोस्टर में गुम सांसद की खोज करने का आग्रह था. उसके बाद जयंत सिन्हा ने अचानक से राजनीतिक गलियारे में अपनी उपस्थिति दिखानी शुरु कर दी. मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोल जयंत सिन्हा ने हजारीबाग की जनता को यह साफ संदेश दे दिया कि आपका सांसद कहीं गुम नहीं हुआ, वह आपके बीच में खड़ा है और आपकी समस्यायों को लेकर गंभीर है और सरकार से टकराने को तैयार है.

रिपोर्ट- आशिष

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...