गिरिडीह के बैंक में डकैती कर भाग रहे अपराधी हजारीबाग में गिरफ्तार

हजारीबाग : गिरिडीह के यूको बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को हजारीबाग पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. जिले के पुलिस अधीक्षक को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से सूचना मिली थी कि गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत यूको बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देकर अपराध कर्मी मोटरसाइकिल से जीटी रोड पकड़कर बरही की तरफ भाग रहे थे. बगोदर थाना प्रभारी भी उनका पीछा कर रहे थे घटना के तुरंत बाद बरकट्ठा और गोरहर थाना के बीच में चेकिंग का निर्देश दिया गया.

सूचना पर राधा कुमारी थाना प्रभारी, गौरव रविंद्र प्रसाद एवं रामधनी सिंह और सशस्त्र बल गोरहर थाना के पास चेकिंग अभियान चलाया.  कुछ देर बाद बगोदर की तरफ से लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन बाइक सवार व्यक्ति आते हुए दिखे. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने के बावजूद तेजी से मोटरसाइकिल से बैरिकेडिंग को धक्का देते हुए बाइक स्वर आगे बढ़ गये. जिसमें थाना प्रभारी गौरहर को भी चोट आई. बरकट्ठा थाना प्रभारी को सूचना देने के बाद गाड़ी का पीछा करते हुए तीनो अपराधियों को धर दबोचा गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से ₹450240 , एक 315 बोर का अवैध देसी कट्टा और 17 एमएम का देसी पिस्टल सुर गोलियां बरामद की गयी हैं.

रिपोर्ट : आशीष

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...