हजारों लीटर देशी महुआ शराब को पुलिस ने किया नष्ट

खगड़िया : खगड़िया शराब तस्करों के मंसूबे पर बहादुरपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर डंडा चलाया। जिसको लेकर तस्करों में हडकंप मच गया है। हांलाकि शराब के खिलाफ चलाई गई अभियान में एक भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के इमली गांव के समीप बहियार में शराब निर्माण की भनक पुलिस को लगी। पुलिस बहियार पहुंच शराब की तलाशी करने लगे। लगभग एक घंटे की कार्रवाई से पुलिस को बहियार में पोखर व गन्ना के खेत किनारे तस्करों के द्वारा शराब भट्ठी बनाया हुआ मिला। जहां अलग-अलग स्थानों पर हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब छुपाए थे।

पुलिस ने महुआ जवा को नष्ट कर दिया। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल किए गए बर्तन को तहस नहस कर दिया। इधर, पुलिस के बहियार में पहुंचने के साथ सभी तस्कर भाग निकले थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार लीटर से अधिक महुआ जवा को नष्ट किया गया है। तस्करों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : सीएम के MLA ने चिराग के सांसद को इशारों में धमकाया, कहा- उसे रोड पर लाकर छोड़ूंगा

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...