अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर महुआ शराब नष्ट

Giridih: जिले के गावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान प्रखंड के बरमसिया और राजोखार इलाके में संचालित किया गया, जहां लंबे समय से अवैध शराब चुलाई की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 200 लीटर से अधिक महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।

इंस्पेक्टर का बयान:

अभियान का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

रिपोर्टः सागर गुप्ता

 

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...