किराए के मकान में रह रही थी शिक्षिका, हो गई चोरी

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां डेहरी थाना क्षेत्र के लाल कॉलोनी में एक शिक्षिका के किराए के मकान में भीषण चोरी हो गई। लगभग तीन लाख रुपए कैश और दो लाख का आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। यहां तक की चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे एटीएम कार्ड के अलावा कई जरूरी कागजात भी अपने साथ लेकर चले गए।

रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी शिक्षिका

बताया जाता है कि उच्च विद्यालय दुर्गापुर की शिक्षिका प्रतिमा तिवारी 16 फरवरी को ही अपने किराए के मकान को बंद कर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में चली गई थी। जब शादी से लौटी तो पाया की उसके मकान के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। यह देखते ही शिक्षिका प्रतिमा तिवारी के होश उड़ गए। जब घर के अंदर देखा तो अलमारी एवं बक्सों के ताले टूटे हुए थे और समान तीतर-बितर था।

यह भी देखें :

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी

शिक्षिका ने बताई की तीन लाख रुपए से अधिक नगदी और लगभग दो लाख रुपए का आभूषण भी चोर अपने साथ लेकर चले गए। चुकी एक शादी समारोह में वह अपना फ्लैट को बंद कर पूरे परिवार के साथ गोरारी चली गई थी। जब लौटी तो मकान में भीषण चोरी हो चुकी थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल डेहरी थाना को दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार खुद छानबीन शुरू कर दिया। बता दे की शादी-ब्याह के मौसम में बंद मकान पा कर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : SPG कमांडों के घर चोरों ने किया नगदी सहित 15 लाख की चोरी

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...