Breaking : दिल्ली में रेखा गुप्ता सबसे ऊपर, बन सकती है सीएम, आज लग जाएगा मुहर…

Breaking

Ranchi : दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ये चर्चा पिछले की दिनों से तेज है। आज शाम में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। बैठक से सबसे ज्यादा किसी नाम की चर्चा है तो वो रेखा गुप्ता का चल रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बना दिया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची के इस जगह पर अचानक पड़ी छापेमारी से मचा हड़कंप…

Breaking : शालीमार बाग सीट से विधायक है रेखा गुप्ता
Breaking : शालीमार बाग सीट से विधायक है रेखा गुप्ता

Breaking : जाने कौन है रेखा गुप्ता

उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से रहा है, क्योंकि उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Breaking : बीच सड़क पर युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस… 

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में अच्छी खासी संख्या में है। वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का चुनाव होता है, तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Giridih : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले कुल्हाड़ी लाठी डंडे, खून से सनी जमीन और… 

फिलहाल देश में बीजेपी के कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई। रेखा तीन बार निगम पार्षद रह चुकी है। इसके साथ ही वे संगठन और RSS के बेहद करीबी मानी जाती है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि रेखा गुप्ता दिल्ली में सीएम बन सकती है।

दीपक कुशवाहा की रिपोर्ट–

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...