Advertisment

रांची नगर निगम का अल्टीमेटम: 73 बड़े बकाएदारों को 23 फरवरी तक होल्डिंग टैक्स चुकाने की अंतिम चेतावनी

रांची:  नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले 73 बड़े बकाएदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए तीन दिन की मोहलत दी है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि 23 फरवरी तक बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित घरों और प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा बंद कर दी जाएगी। साथ ही जलापूर्ति सहित अन्य शहरी सेवाओं को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार, इन बकाएदारों पर कुल 2.33 करोड़ रुपये की देनदारी है, जिससे निगम के राजस्व को नुकसान हो रहा है और शहरी सेवाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे पहले, निगम ने 100 प्रमुख बकाएदारों को नोटिस जारी कर होल्डिंग टैक्स चुकाने का निर्देश दिया था। निगम की इस कड़ी कार्रवाई से शहर के अन्य बकाएदारों में भी हलचल मच गई है।

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...