बिहार में बनेगी NDA की सरकार, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी को लेकर कहा...
Google पर 22Scope चुनेंबिहार में बनेगी NDA की सरकार
पटना: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह विरोधी नेताओं पर लगातार हमलावर बने रहते हैं। एक बार फिर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। पत्रकारों के द्वारा महाकुंभ फालतू बताये जाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसकी जैसी भावना वैसी बोल बोले रहे हैं। इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना लेकिन सनातन को गाली देना उचित नहीं।
Police को दिखाने के लिए नहीं मिला है हथियार, SSP ने अपराधियों को दी चेतावनी ‘अगर नहीं सुधरे तो…’
इस दौरान तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कोई अपने मन से मालपुआ पकाए तो क्या कर सकते हैं। वे अगर सपना देख रहे हैं तो देखते रहें लेकिन बिहार में लालू राज नहीं आने वाला है। बिहार की जनता मन बना चुकी है कि बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार आएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा में कई अलग अलग गुट होने के सवाल पर कहा कि भाजपा में कोई गुट नहीं है। भाजपा में सिर्फ भाजपा है और पूरा NDA एकजुट हो कर चनाव लड़ेगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Patna: शादी के 13 वर्ष बाद महिला को हुआ प्यार, किरायेदार के साथ हुई फरार
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


















